National

ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी करेंगे वर्ल्ड डेरी समिट का उद्घाटन, सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा

ग्रेटर नोएडा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में वर्ल्ड डेरी समिटका उद्घाटन करेंगे। उनके नोएडा आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दो हजार पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है। ताजा अपडेट के लिए jagran.com पर बने रहें।

  • 10:33 AM, 12 Sep 2022

    ग्रेटर नोएडा: हेलीकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट पहुंचे हैं। वह यहां वर्ल्ड डेरी समिट का उद्घाटन करेंगे। उनके स्वागत के लिए सीएम योगी पहुंचे हैं।

  • 10:14 AM, 12 Sep 2022

    होटल में भी हुई जांच

    कार्यक्रम के मद्देनजर शहर के सभी होटल में विदेशी मेहमान ठहरे हुए है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने होटल में भी जांच अभियान चलाया है।

  • 10:13 AM, 12 Sep 2022

    आगरा से मेरठ जोन के जवान पहुंचे

    करीब आठ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आगरा व मेरठ जोन से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगाई गई है। दोनों जोन के पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए है। कार्यक्रम स्थल पर शनिवार शाम पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। ड्यूटी संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए।

  • 10:13 AM, 12 Sep 2022

    एक्सपो मार्ट के आस-पास से गुजरने वाले वाहनों की हो रही चेकिंग

    एक्सपो मार्ट के आस-पास से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दरअसल, आज एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 50 देशों के विदेशी मेहमान व प्रतिनिधि आएंगे।

  • 10:12 AM, 12 Sep 2022

    सुरक्षा के लिहाज से बम निरोधक दस्ता तैनात

    प्रधानमंत्री और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिहाज से बम निरोधक दस्ता कार्यक्रम स्थल में लगाया गया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाले हुई है। एक्सपो मार्ट को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन का कमांडर डीसीपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है।

  • 09:50 AM, 12 Sep 2022

    पीएम मोदी के आगमन को लेकर पुलिस ने की बैरिकेडिंग

    पीएम मोदी के आगमन को लेकर पुलिस ने की बैरिकेडिंग

    ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

  • 09:40 AM, 12 Sep 2022

    इंडिया एक्सपो मार्ट और एक्सप्रेस-वे पर रहेगा रूट डायवर्जन

    पीएम मोदी के ग्रेटर नोएडा आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एक्सपो मार्ट और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रूट डायवर्जन किया है।

     

  • 09:38 AM, 12 Sep 2022

    46 देशों के 1500 प्रतिभागी लेंगे भाग

    चार दिवसीय वर्ल्ड डेरी समिट कार्यक्रम में 46 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बता दें कि विभिन्न सत्र में भाग लेने के लिए 15 सौ से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है।

  • 09:36 AM, 12 Sep 2022

    500 से अधिक किसान होंगे शामिल

    कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से ज्यादा किसानों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे।

  • 09:34 AM, 12 Sep 2022

    PM मोदी का वेलकम करेंगे सीएम योगी

    पीएम मोदी के ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

  •  

    09:32 AM, 12 Sep 2022

    15 सितंबर तक ड्रोन उड़ाने पर रोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 सितंबर तक ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा कारणों के चलते सीआरपीसी की धारा 144 के तहत ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button