-
शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर लाया गया देहरादून - 3 mins ago
-
ऋषिकेश में लाखों की संख्या में राफ्टिंग के लिए आते है पर्यटक, चेंजिंग रूम और टॉयलेट जैसी व्यवस्थाएं भी नहीं होती उपलब्ध - 9 mins ago
-
जम्मू कश्मीर में तैनात उत्तराखंड के मेजर बिष्ट शहीद - 23 mins ago
-
कश्मीरी छात्र की सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणी से गुस्साए छात्र, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकी समर्थकों शर्म करो के लगाए नारे - 22 hours ago
-
पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर बोले चीन के विदेश मंत्री-‘जैश ए मोहम्मद को संयुक्त राष्ट्र की आतंकी लिस्ट में किया शामिल’ - 23 hours ago
-
APPSC ने सेरीकल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए जारी किए ऑनलाइन आवेदन - 23 hours ago
-
हनुमा विहारी ने रचा नया इतिहास, बने लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज - 23 hours ago
-
मुख्यमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्री मोहन लाल को दी श्रद्धांजलि - 23 hours ago
-
नवजोत सिंह सिद्धू की आतंकी हमले पर बयानबाजी से मचा हंगामा, कपिल के शो से बाहर करने की मांग - 23 hours ago
-
पुलवामा आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश; सरकार के साथ खड़े विपक्षी दल, जानिए पूरे दिन का हाल - 23 hours ago
उत्तरकाशी में तीन लोग हिमस्खलन में दबे, रेस्क्यू टीम रवाना
ढाटमीर तालुका गांव के तीन लोगों की हिमस्खलन में दब गए। तहसील प्रशासन का कहना है कि तीनों भेड़ों को खोजने गए थे। दो अन्य लोग वहां से सुरक्षित लौटने में कामयाब रहे।
तहसील प्रशासन ने बताया कि बीते दिनों ढाटमीर तालुका गांव के कुछ ग्रामीणों ने भेड़ें चरने के लिए जंगल भेजी थी, जो गायब हो गई। सोमवार को गांव के पांच लोग उच्च हिमालयी क्षेत्र से लगे पुस्टारा बुग्याल में अपनी भेड़ों को खोजने गए थे। इस दौरान रात को वहां तेज बारिश होने के कारण वहां हिमस्खलन होने लगा। हिमस्खलन से बचने के लिए यह लोग भागे लेकिन इसकी चपेट में आने से जगमोहन (33) पुत्र किताब सिंह, रामध्यान (22) पुत्र बिशन सिंह, कृतम दास (29) पुत्र स्यायबु दास की हिमखंड के नीचे दब गए।
घटना की जानकारी हादसे में सुरक्षित बचे रूप सिंह और दूसरे साथी ने दी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण गांव वाले बुग्याल नहीं जा पा रहे हैं। दबे लोगों को निकालने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तीन लोगों के हिमस्खलन में दबने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस टीम भेज दी है, जबकि आपदा प्रबंधन की टीम बुधवार सुबह घटना स्थल के लिए रवाना होगी। पुरोला के एसडीएम शैलेंेद्र सिंह नेगी ने बताया कि राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर भेज दी गई है।
