-
नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी अपनी राय - 8 mins ago
-
तेलंगाना में राज्यपाल ने राजभवन में दस विधायकों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ, एक भी महिला नहीं शामिल - 14 mins ago
-
शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के अंतिम दर्शनों के लिये उमड़ी भीड़, लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे - 29 mins ago
-
विधानसभा बजट सत्र: वित्तमंत्री ने पेश किया 48679.43 करोड़ का बजट - 22 hours ago
-
आतंकी के लिए जन्नत की दुआ करने वाली कश्मीरी छात्रा देहरादून से गायब - 23 hours ago
-
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में देहरादून के मेजर विभूति कुमार ढौंडियाल हुए शहीद - 24 hours ago
-
पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड कामरान और गाजी ढेर, 5 जवान शहीद - 1 day ago
-
पुरानी रंजिश के चलते की फायरिंग, बुजुर्ग की हत्या;बेटा घायल - 2 days ago
-
क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में पंजीकरण न कराने वाले अस्पतालों पर सख्ती शुरू, वेदांता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर सील - 2 days ago
-
जम्मू-कश्मीर सरकार ने ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पांच अलगाववादियों को प्रदान की गई सरकारी सुरक्षा ली वापस - 2 days ago
गुजरात में भाजपा ने बनाई बढ़त, 6ठी बार लगातार भाजपा सरकार
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के दौरान राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक मिले कुल 182 सीटों के रुझान दर्शा रहे हैं कि भाजपा 105 और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे है। 6 सीट पर अन्य आगे हैं।
राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल अपनी मेहसाणा की सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा सेंट्रल गुजरात में भारी बढ़त बनाती नजर आ रही है। सौराष्ट्र में भी भाजपा की पकड़ मजबूत दिख रही है। हालांकि यहां कांग्रेस कड़ा मुकाबला दे रही है। गिर सोमनाथ जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस चल रही है।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राकांपा एक पर, भारतीय ट्राइबल पार्टी दो पर और निर्दलीय उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। राजकोट पश्चिम सीट से पीछे चल रहे मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अब कांग्रेस प्रत्यशी इन्द्रनील राज्यगुरू से आगे निकल गये हैं। मेहसाणा सीट से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कांग्रेस उम्मीदवार जिवाभाई पटेल से करीब 3,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
हाई वोल्टेज गुजरात विधानसभा का पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। पोरबंदर विधानसभा सीट से भाजपा के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया को जीत मिली है। राज्य के मत्स्य पालन मंत्री बोखीरीया ने अपनी सीट बरकरार रखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडिया को 1,855 मतों से हराया है। कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर राधनपुर सीट से भाजपा नेता लावींगजी ठाकोर से आगे चल रहे हैं। मांडवी सीट से भाजपा नेता विरेन्द्र सिंह जडेजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल से आगे चल रहे हैं। राज्य भाजपा प्रमुख जीतू वघानी भावनगर पश्चिम सीट से कांग्रेस नेता दिलीपसिंह गोहिल से आगे चल रहे हैं।
