National

गृह मंत्रालय की ओर से संजय अरोड़ा होंगे नए दिल्ली पुलिस आयुक्त

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को दूसरी बार सेवा विस्तार नहीं मिल पाया। अब उनकी जगह तमिलनाडु कैडर के आईपीएस संजय अरोड़ा नए दिल्ली पुलिस आयुक्त होंगे। आज 31 जुलाई को राकेश अस्थाना का दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर अंतिम दिन था। उससे पहले ही गृह मंत्रालय की ओर से संजय अरोड़ा को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी गैर यूटी कैडर के आईपीएस को दिल्ली पुलिस का मुखिया बनाया गया। केंद्र सरकार के बेहद करीबी माने जाने वाले अस्थाना को केंद्र सरकार के इस फैसले से बड़ा झटका लगा है। इन्हें और बड़ा पद मिलने की आशंका जताई जा रही थी। संजय अरोड़ा को पुलिस आयुक्त बनाने के अब यह साफ हो गया की यूटी कैडर का सबसे बड़ा 1988 बैच के आई पीएस को दिल्ली पुलिस आयुक्त बनने का सपना अधूरा रह जायेगा। इस कैडर में वर्तमान में चार आईपीएस हैं।

गुजरात कैडर के 1984 बैच के आइपीएस दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना का कार्यकाल आज 31 जुलाई को खत्म हो रहा था। आयुक्त पद पर रहते हुए अस्थाना ने दिल्ली पुलिस को बेहतर दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्षों से एक ही ढर्रे पर चलने वाली दिल्ली पुलिस के कामकाज में अमूल चूक बदलाव लाकर अस्थाना ने इस बल को और मजबूत व पेशेवर बनाने की दिशा में एक के बाद कई मजबूत फैसले लिए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस को एक नई दिशा दी, जो महकमे में चर्चा का विषय बना रहा था।

सरकार से मजबूत संबंध होने, उनकी कार्यशैली व कामकाज के तौर तरीके से माना जा रहा है कि उन्हें दोबारा भी दिल्ली पुलिस में सेवा विस्तार दिया जा सकता है अथवा इससे भी बड़ा कोई पद मिल सकता है मगर ऐसा न हो सका। उनका कार्यकाल खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा था दिल्ली पुलिस ही नहीं केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात यूटी कैडर के समस्त आइपीएस की निगाहें गृह मंत्रालय के निर्णय पर टिकी हुई थी। अब उन सब पर विराम लग गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button