National

यूक्रेन के मारियुपोल में रूस का बड़ा हमला, एक हजार लोग थे मौजूद

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 22वां दिन है। दोनों देशों के बीच जंग के 22वें दिन तक सुलह नहीं हो पाई है। यूक्रेन पर चर्चा के लिए गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। आज दोपहर तीन बजे यह बैठक होगी, जिसमें यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा की जाएगी। बैठक को अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, अल्बानिया, आयरलैंड और नार्वे ने बुलाया है। वहीं, कांग्रेस को पंजाब समेत पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर G23 की समूह के नेताओं की बैठक हुई। G-23 समूह के नेताओं की ओर से कहा गया कि भाजपा को चुनौती देने के लिए अच्छा विकल्प जरूरी है, इसलिए कांग्रेस को समान विचारधारा वाले दलों से बातचीत करनी चाहिए। । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 मार्च को LBSNAA में 96वें कामन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नए खेल परिसर का भी उद्घाटन करेंगे और पुनर्निर्मित हैप्पी वैली परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

  • 10:53 AM, 2022-03-17T10:53:19

    गोवा में शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा- सदानंद तनवड़े

    गोवा के भाजपा अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने बताया कि सरकार गठन के लिए होली के त्योहार के बाद पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक गोवा जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा, हमने 2024 के चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है।
  • 10:50 AM, 2022-03-17T10:53:19

    प्रमोद सावंत ने दी मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि

    गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • 10:36 AM, 2022-03-17T10:53:19

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे डीआरडीओ के भवन का उद्घाटन

    डीआरडीओ ने रिकार्ड 45 दिनों में एक सात मंजिला इमारत का निर्माण किया है। इस भवन का उद्घाटन आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसका उपयोग बेंगलुरु में पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) के स्वदेशी विकास के लिए अनुसंधान एवं विकास सुविधा के रूप में किया जाएगा।
  • 10:22 AM, 2022-03-17T10:53:19

    पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया

    चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। AAP विधायक हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा पुरानी दोनों पार्टियों ने लोगों को लूटना शुरू कर दिया था। बहुत से मुद्दे हैं, नया पंजाब बनाना है
  • 10:20 AM, 2022-03-17T10:53:19

    देश में कोरोना पर पाया काबू- संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में ओमिक्रोन पर बेहतर तरीके से काबू पाया है। आज वैश्विक स्तर पर 15-17 लाख मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन भारत में रोजाना लगभग 3000 मामले सामने आ रहे हैं।
  • 10:01 AM, 2022-03-17T10:53:19

    ED ने अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को तलब किया

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को अगले सप्ताह एक कथित कोयला घोटाले के सिलसिले में तलब किया है।
  • 09:58 AM, 2022-03-17T10:53:19

    मणिपुर के मुख्यमंत्री के नाम पर भाजपा विधायक का बयान

    मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर भाजपा विधायक बिस्वजीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। हमारी बैठक में सिर्फ सेलिब्रेशन के बारे में बात हुई। पर्यवेक्षक जल्द मणिपुर आ सकते हैं, इस बारे में निश्चित तौर पर मुझे जानकारी नहीं है।
  • 09:47 AM, 2022-03-17T10:53:19

    24 घंटों में हुई 60 लोगों की मौत

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,539 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 4,491 ठीक हुए हैं और 60 लोगों की मौत हुई है।
  • 09:30 AM, 2022-03-17T10:53:19

    राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्लाउड सेवाओं कानून पर हस्ताक्षर किए

    द कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने 16 मार्च को क्लाउड सेवाओं कानून पर हस्ताक्षर किए। डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने घोषणा की है कि राज्य के अधिकारी अब क्लाउड सेवाओं पर डेटा संग्रहीत करने में सक्षम होंगे। कानून का उद्देश्य सरकार के भीतर भ्रष्टाचार को खत्म करने और नवाचार में तेजी लाने में मदद करना है।
  • 09:18 AM, 2022-03-17T10:53:19

    दिल्ली में मिले कोरोना के 144 मामले

    दिल्ली में कल 144 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि एक मौत हुई है। राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 620 हैं।
  • 09:09 AM, 2022-03-17T10:53:19

    दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने दी जानकारी

    दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने बताया कि वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब देखा जा रहा है।
  • 09:08 AM, 2022-03-17T10:53:19

    होली से पहले मस्जिद को ढका गया

    अलीगढ़ में स्थित एक मस्जिद को सुरक्षा कारणों से प्रशासन की ओर से कपड़े और पन्नी से ढक दिया गया है।  एक व्यक्ति ने बताया होली के त्योहार पर रंगों और गंदगी से बचाने के लिए इस मस्जिद को पिछले 5 सालों से प्रशासन की ओर से ढक दिया जाता है।
  • 08:54 AM, 2022-03-17T10:53:19

    12-14 आयु के बच्चों को लगाए गए 2 लाख टीके

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि बच्चों के टीकाकरण के पहले दिन, पहली खुराक के साथ दो लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं। पहले दिन 12-14 आयु वर्ग के 2,60,136 बच्चों को COVID-19 टीके की पहली खुराक दी गई है।
  • 08:39 AM, 2022-03-17T10:53:19

    जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    पूर्वी जापान के बड़े हिस्से में रात भर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, पूर्वी जापान के बड़े हिस्से में 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
  • 08:32 AM, 2022-03-17T10:53:19

    भारत की यात्रा पर आएंगी ब्रिटिश विदेश सचिव

    ब्रिटिश विदेश सचिव लिज ट्रस मार्च के अंत तक भारत की यात्रा पर आएंगी।
  • 08:30 AM, 2022-03-17T10:53:19

    शरणार्थियों के थिएटर को रूस ने बनाया निशाना

    यूक्रेन का कहना है कि रूस ने एक थिएटर को नष्ट कर दिया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, जिस थिएटर को रूस ने निशाना बनाया है। उसमें एक हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए थे। फिलहाल मरने वालों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।
  • 08:15 AM, 2022-03-17T10:53:19

    रूस की अपील एक घोर पाखंड है- सर्गेई किस्लिट्स्या

    संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने ट्वीट किया कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से समर्थन करने के लिए रूस की अपील एक घोर पाखंड है- एक सीरियल किलर द्वारा मानवीय मसौदा प्रस्ताव पेश करना अपमानजनक है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों को यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा मारे गए बच्चों और वयस्कों के खून में गोता लगाने से पहले दो बार सोचना चाहिए।
  • 08:09 AM, 2022-03-17T10:53:19

    हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं- नेड प्राइस

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि अमेरिका ने यूक्रेन में सैन्य अभियानों को तुरंत निलंबित करने के रूसी संघ को ICJ के आदेश का स्वागत किया है। हम रूसी सरकार से कोर्ट के आदेश का सम्मान करने और अस्थायी उपायों का पालन करने का आग्रह करते हैं। हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button