उत्तरप्रदेश

सीएम योगी ने आज रक्षा बंधन के पर्व पर बच्‍चों से मुलाकत कर उन्‍हें उज्‍ज्‍वल भव‍िष्‍य की दीं शुभकामनाएं

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी थी। प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की अनंत शुभकामनाएं दीं।

कू एप के जर‍िए सीएम आफ‍िस ने यह जानकारी उपलब्‍ध करवाई। ज‍िसमें कहा गया क‍ि आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जनपद लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर बच्चियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री जी ने बच्चियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं एवं उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से देश व प्रदेश के भविष्य बच्चों को हर सहायता प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।

मुख्‍यमंत्री ने दी थी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर प्रदेशवास‍ियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की शुभकामाएं दी थींं। उन्‍होंने कहा था क‍ि, ‘मृदुल स्नेह, अटूट विश्वास और समर्पण से परिपूर्ण भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। रक्षाबंधन आप सभी के जीवन में अपार खुशियां और नई उमंग लाए, यही मेरी कामना है। सभी को इस स्नेह पर्व की अनंत शुभकामनाएं!’

मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश की बेट‍ियों और बहनों को द‍िया 48 घंटे तक मुफ्त में सफर करने का तोहफा

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने रक्षा बंधन के पर्व पर प्रदेश की सभी बहन बेट‍ियों को आज रात 12 बजे तक उत्‍तर प्रदेश पर‍िवहन नि‍गम की बसों में मुफ्त में सफर करने का तोहफा द‍िया है। सरकार ने ये आदेश भी जारी किए हैं कि यदि किसी बहन को यात्रा में कोई परेशानी हुई, तो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 10 अगस्‍त की रात 12 बजे से बसें प्रदेश में बहनों और बेट‍ियों को उनके गंतव्‍य तक पहुंचा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button