-
कोर्ट में पेश न होने पर कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत छह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी - 6 hours ago
-
आगामी 29 अप्रैल को केदारनाथ आ सकते हैं प्रधानमंत्री - 7 hours ago
-
उत्तराखंड की रोजी पटेल ने 10 हजार मीटर वॉक रेस में जीता स्वर्ण पदक - 7 hours ago
-
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बनवा रही गरीबों के लिए रैन बसेरा - 7 hours ago
-
इस तिमाही उपभोक्ताओं को फ्यूजचार्ज से मिलेगी राहत - 7 hours ago
-
ओएनजीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 युवकों से छह-छह लाख रुपये ठगे - 1 day ago
-
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कांग्रेस पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ नहीं करेगी गठबंधन - 1 day ago
-
न्यू इंडिया एश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट - 1 day ago
-
गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान - 1 day ago
-
25 लाख की रकम लूटने में शामिल बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार - 1 day ago
आइसीएआर में किया गया 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून: भारत विदेश मंत्रालय की ओर से आइसीएआर में भारत-अफ्रीका शिखर वार्ता के तहत 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छह मार्च से शुरू हुए कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें सात अफ्रीकी देशों के इथियोपिया, केन्या, घाना, जांबिया, नाइजीरिया, मलावी और कामरोस के 15 अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड, नई दिल्ली के पूर्व सदस्य डॉ. वीएन शारदा थे। वहीं समापन पर एफआरआइ की निदेशक डॉ. सविता मुख्य अतिथि रहीं।
समापन पर एफआरआइ की निदेशक ने भारत और अफ्रीका में घटते प्राकृतिक संसाधनों पर चिंता व्यक्त की। प्रभारी निदेशक डॉ. एनके शर्मा, डॉ. अंबरीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. बांके बिहारी, डॉ. हर्ष मेहता, डॉ. राजेश कौशल, डॉ. उमाकांत मौर्या मौजूद थे।