उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में धार्मिक उन्माद फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस तरह की कोशिशों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

उत्तराखंड में हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। इससे वहां तनाव हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर में आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। मुख्यमंत्री स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे। वहीं, घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया था।

अब आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शासन ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साफ कर दिया है कि आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री से नेपाल के सांसद ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नेपाल के सांसद महेश बसनेत ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सम सामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई।

मुख्यमंत्री से टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई ने भी मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को टीएचडीसी द्वारा राज्य में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

धामी महाभारत के अर्जुन हैं, अभिमन्यु नहीं: कैड़ा

भीमताल से भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष कुमाऊं क्षेत्र से बनाकर भले ही चक्रव्यूह रचने का प्रयास किया हो, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां की जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे, उनकी एकतरफा जीत होगी।

विधायक कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस कितना ही जोर लगा ले, मुख्यमंत्री धामी महाभारत के अर्जुन हैं, अभिमन्यु नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार विकास योजनाओं को गति देने का कार्य कर रहे हैं। वह जहां से भी उपचुनाव लड़ेंगे, उनकी प्रचंड जीत तय है और कांग्रेस अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में भीमताल सहित संपूर्ण राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की समस्याओं का समाधान हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button