मनोरंजन

ऋषि कपूर के निधन को 20 दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन उनसे जुड़ी यादें परिवार के सदस्यों को हर रोज़ याद आ रही

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुज़रे हुए 20 दिन हो चुके हैं, उनका परिवार उन्हें अब भी रोज़ याद करता है। ऋषि का निधन 30 अप्रेल को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था। उनके निधन की खबर रणधीर कपूर ने कन्फर्म की थी। अब रणधीर ने बताया है कि ऋषि के जाने के बाद उनका परिवार खुद को कैसे संभाल रहा है।

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में रणधीर ने बताया कि, परिवार ऋषि कपूर के जाने के ग़म से उबर रहा है। भगवान की हम पर कृपा है वो हमे इस दुख से लड़ने क ताक़त दे रहा है। हम उसे हर रोज़ मिस करते हैं। दोस्तों के मामले में, खाने के मामले में, फिल्मों के मामले में, परिवार के मामले में हम दोनों एक ही जैसे थे’।

रणधीर कपूर ने लोगों का शुक्रियाअदा करते हुए कहा, ‘यहां से लेकर विदेश तक के लोगों ने हमें ख़ूब प्यार दिया। हमारे पास मैसेजों की बाढ़ आ गई थी। कुछ लोगों ने तो ऋषि कपूर के साथ अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। सबको रिप्लाई करना हमारे लिए मुमकिन नहीं था, लेकिन मैं अब सबका शुक्रियाअद करना चाहता हूं, और उनके फैंस से कहना चाहता हूं कि ऋषि को उनकी फिल्मों के लिए, उनकी मुस्कान के लिए और उनकी जिंदादिली के लिए याद रखें’।

आपको बता दें कि 30 अप्रेल को ऋषि कपूर का इस दुनिया से जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए दोहरा झटका था,क्योंकि उनके निधन से एक दिन पहले 29 अप्रेल को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन हुआ था। ऋषि के निधन के दिन की उनका अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी स्थित विद्युत शवदाह गृह में हुआ। उनके अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा शामिल नहीं हो पाई थीं क्योंकि वो उस वक्त दिल्ली में थीं। और लॉकडाउन होने की वजह से वो इतनी जल्दी मुंबई पहुंच नहीं पाईं। उनके अंतिम संस्कार में आलिया, भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ़ अली ख़ान, अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर समेत 24 लोग ही शामिल हो पाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button