उत्तराखण्डराजनीतिक

सर्व विकास पार्टी ने ऋषिकेश में अपने पदाधिकारियों का सम्मेलन किया

वीएस चौहान की रिपोर्ट

शनिवार, उत्तराखंड के देहरादून जनपद के धार्मिक नगरी ऋषिकेश में   सर्व विकास पार्टी ने अपने पदाधिकारियों का एक सम्मेलन आयोजित किया जहां पर दूर-दूर से इस सम्मेलन में सर्व विकास पार्टी के पदाधिकारी सम्मिलित हुए इस मौके पर पार्टी के संगठन को किस तरह मजबूत किया जाए 2022 में होने वाले चुनाव के लिए किन मुद्दों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी आदि जैसे अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में सर्व विकास पार्टी के अध्यक्ष राम किशन तिवारी ने  अपनी पार्टी को संबोधित करते हुए बताया कि  उत्तराखंड की जनता की पीड़ा और भावनाओं को महसूस कर अब तक राजनीति से दूर रहने वाले युवाओं बुद्धिजीवियों पूर्व सैनिकों किसानों समाज सेवक लेखक वैज्ञानिक पूर्व शिक्षकों वकील एवं धर्म गुरु आदि ने सर्व विकास पार्टी का गठन कर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प जनता के सामने प्रस्तुत किया है।

जब चुनाव जीतकर  सर्व विकास पार्टी सत्ता में आए तो प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त लोकपाल के अधीन कार्य करने गैरसैण  राजधानी स्थानांतरित करने युवाओं के पलायन को रोकने प्रदेश को पर्यटन प्रदेश बनाने युवाओं को रोजगार देने प्रदेश को समृद्ध  बनाने का प्रयास होगा।

इस कार्यक्रम में सम्मिलित  पदाधिकारियों , अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं  और पत्रकारिता के क्षेत्र में  अच्छे कार्य करने वाले पत्रकार और सीनियर सिटीजन समाजसेवी, कर्मठ महिला  कार्यकर्ताओं आदि  लोगों को सम्मानित भी किया गया ।

इस मौके पर सर विकास पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा प्रसाद सेमल्टी ने बताया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए जनता के बीच गांव गांव में जाएंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे। साथ ही उनकी पार्टी का चुनाव में उत्तराखंड  की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने का प्रयास होगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदेश कुमार,उपाध्यक्ष अशोक सैनी, सचिव अनूप बसलियान,राष्ट्रीय अध्यक्ष के एफ सीमा,राष्ट्रीय महासचिव सुभाष भट्ट,मुजम्मिल अंसारी अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button