National

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, लोकसभा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल तक चलेगा। विपक्षी दल बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।

बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार पर बेरोजगारी, पीएफ पर ब्याज दर में कटौती और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मुद्दों को लेकर हमला कर सकते हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जनता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विशेष रूप से यूक्रेन में फंसे छात्रों की समस्याओं को दूर करने के अलावा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा करेगी।

  • 11:35 AM, 2022-03-14T11:35:37

    भूपेंद्र यादव का कांग्रेस पर निशाना

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कितना भी मंथन करे, वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकती। कांग्रेस राजा-महाराजाओं का रजवाड़ा है और कांग्रेस को इससे बाहर नहीं निकलना है। जनता ने इनको बाहर करने का मन बना लिया है। संसदीय बोर्ड उत्तराखंड पर जल्द निर्णय लेगा।

  • 11:31 AM, 2022-03-14T11:35:37

    15 मार्च को भाजपा संसदीय दल की बैठक

    भाजपा संसदीय दल की बैठक 15 मार्च को होगी। भाजपा ने अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से बैठक में उपस्थित रहने को कहा है।

  • 11:29 AM, 2022-03-14T11:35:37

    अर्जुन राम मेघवाल का बयान

    बजट सत्र में मंत्रालय के जो डिमांड प्रोग्राम हैं उन पर चर्चा होगी और जम्मू कश्मीर के विषय पर फाइनेंशियल बिजनेस पर भी चर्चा होगी: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

  • 11:08 AM, 2022-03-14T11:35:37

    बजट सत्र की कार्यवाही शुरू

    संसद के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है।

  • 10:37 AM, 2022-03-14T11:35:37

    संसद पहुंचे भाजपा सदस्य

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नकवी, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और अन्य सदस्य कार्यवाही में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे।

  • 10:31 AM, 2022-03-14T11:35:37

    यूक्रेन मुद्दे पर बयान देंगे विदेश मंत्री

    विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार को बयान देंगे।

  • 10:27 AM, 2022-03-14T11:35:37

    बजट सत्र से पहले खड़गे का बयान

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारी रणनीति है कि हम इस चर्चा में भाग लेंगे और जनता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे। विशेष रूप से छात्र जो यूक्रेन में फंसे थे, उनकी समस्याओं को कैसे दूर किया जाना चाहिए। महंगाई, बेरोजगारी ये सभी समस्याएं हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए।

  • 10:19 AM, 2022-03-14T11:35:37

    आज पेश होगा जम्मू-कश्मीर का बजट

    जम्मू-कश्मीर के बजट की प्रतियां संसद में लाई गई हैं। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी।

  • 10:05 AM, 2022-03-14T11:35:37

    इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

    विपक्षी दल आज कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेर सकते हैं। विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को बेरोजगारी, पीएफ पर ब्याज दर में कटौती और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मुद्दों पर घेर सकती हैं।

  • 09:57 AM, 2022-03-14T11:35:37

    बजट सत्र से पहले लोकसभा स्पीकर ने किया ट्वीट

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उम्मीद जताई है कि बजट सत्र का दूसरा चरण शांतिपूर्ण चलेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से प्रारंभ हो रहा है। आशा है कि माननीय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सहयोग से सदन में जनता से जुड़े विषयों पर स्वस्थ और परिणाममूलक संवाद होगा।

  • 09:27 AM, 2022-03-14T11:35:37

    बजट सत्र से पहले बीएसी की बैठक

    बजट शुरू होने से पहले राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक होगी। ये बैठक सुबह 10 बजे संसद में होगी।

  • 09:11 AM, 2022-03-14T11:35:37

    रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रूस-यूक्रेन युद्ध और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।

  • 09:08 AM, 2022-03-14T11:35:37

    लोकसभा में पेश होगा जम्मू-कश्मीर का बजट

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button