मनोरंजन

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट ने जताया शोक कहा- मेरे लिए एक फाइटर और पिता समान’

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु में मुंबई में सुबह 8:45 बजे ल्यूकेमिया के कारण निधन हो गया। जैसे ही यह खबर बाहर आई, अभिनेता के निधन पर कई सेलेब्स और प्रशंसकों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल शोक व्यक्त किया।

अब आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर दुख व्यक्त किया हैl उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने मन की बात कही हैं। उन्होंने लिखा है, ‘मैं इस खूबसूरत आदमी के बारे में क्या कह सकती हूं … जो मेरे जीवन में बहुत प्यार और अच्छाईयां लेकर आए। आज हर कोई ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहा है… हालांकि मैं उनके पूरे जीवन जानती हूं। पिछले दो वर्षों से मैंने उन्हें एक दोस्त, भोजन प्रेमी, सिनेमा प्रेमी, एक फाइटर, एक नेता, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद भावुक व्यक्ति और एक पिता के रूप में जाना है!’

अभिनेत्री ने अपने नोट के साथ निष्कर्ष निकाला, ‘हम आपको हमेशा के लिए याद करेंगे! धन्यवाद!’ इस बीच आलिया ने मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया था। ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया था और लगभग एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद मुंबई लौट आए।

अपनी वापसी के बाद उन्होंने अपना काम फिर से शुरू किया और दिल्ली में जूही चावला के साथ ‘शर्माजी नमकीन’ नामक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण शूटिंग रद्द कर दी गई थी और वह मुंबई में अपने घर पर वापस आ गए थे। 30 अप्रैल को उनका निधन हो गयाl ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड में एक शोक की लहर छा गई हैंl वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उनके निधन से एक दिन पहले ही फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान की निधन हुआ थाl दोनों ने फिल्म डी डे में साथ काम किया थाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button