National

भाजपा विधायक चंदन राम ने अपने ही शासन पर सवाल कर राजनीतिक भूचाल मचा दिया

बागेश्वर से भाजपा विधायक बागेश्वर चंदन राम दास ने अपने ही शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल कर राजनीतिक भूचाल मचा दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन दिन भर प्रवासियों को रोजगार देने के लिए बैठकें कर रही है। पर हकीकत यह है कि वह बाहर से आने वाले प्रवासियों को खाने-पीने तक की चीजें मुहैया नही करा पा रही है।

विधायक चंदन राम दास ने संस्थागत व फैसेलिटी क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों के खराब हालातों पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की है। लेकिन प्रशासनिक अमला संस्थागत क्वारंटाइन रह रहे लोगों के लिए भोजन तक की व्यवस्था नही कर रही है। पीने तक का साफ पानी नही मिल रहा। सुबह से ही वहां रहने वाले लोगों को खाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। वहां रहने वाले लोग लगातार सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर हालातों की जानकारी दे रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे दिन प्रवासियों के लिए रोजगार के लिए बैठक कर रही है। पर हकीकत यह है कि वह जो व्यवस्था कर सकती है वह भी नही कर रही है। बिलौना बस स्टेशन से लेकर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों में हालातों को खुद ही देख लें तो पता चल जाएगा।

विधायक दास ने कहा कि कांग्रेसी इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रही हैं। जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जनता के मुद्दों पर सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवासियों के हितों के लेकर वह हमेशा उनके साथ है। अभी मुम्बई में प्रवासियों के लिए ट्रेन की व्यवस्था भी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button