उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: में भर्ती जमाती कोरोना वायरस पाॅजिटिव मांग रहे हैं बटर चिकन

जिस भयावह बीमारी से देश-दुनिया के लोग स्तब्ध हैं। संक्रमण की महामारी झेलने को विवश हैं, ऐसे में डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की अजीबोगरीब फरमाइशें हैरान करने वाली हैं। भोपाल समेत तमाम अन्य राज्यों के अस्पतालों में भर्ती जमातियों की तरह हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती जमातियों में कोई बटर चिकन की फरमाइश कर रहा है तो कोई रात के तीन बजे चाय देने की जिद। इस तरह की हरकत से अस्पताल प्रशासन भी परेशान होने लगा है।

एसटीएच में इस समय कोरोना पाॅजिटिव 10 मरीज भर्ती हो गए हैं। इनमें सभी जमाती हैं, जो अलग-अलग जमात से ताल्लुक रखते हैं। उड़ीसा, अमरोहा के अलावा हल्द्वानी व कालाढूंगी निवासी हैं। सभी युवा होने के साथ ही इनमें बीमारी के खास लक्षण नहीं हैं, लेकिन अस्पताल तो अस्पताल ही है। जहां पर संतुलित भोजन व संयमित जीवनशैली की उम्मीद की जाती है। ऐसे में तीन दिन से भर्ती इन मरीजों की डिमांड देख डाॅक्टर व कर्मचारी भी आश्चर्य में हैं। सूत्रों का कहना है कि एक मरीज की डिमांड बटर चिकन की है, तो एक और की चिकन की। कुछ की डिमांड काजू, बादाम भी है। यहां तक रात के तीन बजे चाय की डिमांड करने लग जा रहे हैं। जबकि सुबह चाय, नाश्ते के अलावा दोपहर व रात का भोजन का पूरा प्रबंध है।

खाने के लिए ये हैं प्रबंध

सुबह चार ब्रेड, एक कप चाय, एक बाॅयल अंडा दिया जाता है। बाद में दाल व सब्जी का सूप और दोपहर के भोजन में दाल, चावल व रोटी की व्यवस्था है। फिर चाय बिस्टिक के बाद रात के भोजन में दाल, चावल, सब्जी रोटी और दिन भर में बिसलरी की तीन बोतल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एसटीएच में भर्ती नौ मरीजों की उम्र 22 से 30 साल की 

कोरोना वायरस मरीजों के लिए रिजर्व किए गए कुमाऊं के सबसे बड़े हॉस्पिटल एसटीएच में भर्ती कोरोना के संक्रमितों की संख्या 10 है। कालाढूंगी के एक और युवक में कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे एसटीएच में भर्ती किया गया है। कड़ी सुरक्षा वाले आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि किसी में बीमारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं। हैरत की बात ये है कि इनमें नौ मरीजों की उम्र 20 से 30 के बीच है। सिर्फ एक मरीज की उम्र 45 साल है।

सामान्य बुखार की दी जा रहीं दवाइयां 

एसटीएच में भर्ती मरीजों को उधमसिंह नगर और रामनगर से लाया गया है। इसमें से अधिकांश मरीज हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने हैं। पांच मरीज उड़ीसा व अमरोहा व एक मरीज कालाढूंगी का है। ये सभी जमाती हैं। इनमें से नौ मरीजों की उम्र 22 साल से 30 साल के बीच है। एक मरीज की उम्र करीब 45 साल की है। सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार किसी भी मरीज में बीमारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं। इन्हें सामान्य बुखार व अन्य दवाइयां दी जा रही हैं। भोजन से लेकर चाय आदि की व्यवस्था समय-समय पर की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button