राजनीतिक

योगी आदित्यनाथ के मंत्री ब्रजेश पाठक ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, खुद कर रहे मॉनिटरिंग

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अब उनके मंत्री भी कोरोना वायरस के संक्रमण के संकट से निपटने में लगे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार में न्याय व कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों की मदद के लिए अपने आवास पर ही कंट्रोल रूम खेाल दिया है। इतना ही नहीं वह स्वयं फोन अटेंड कर लोगों की परेशानी को सुनने के साथ उसका निदान भी करा रहे हैं।

चीन से फैले कोरोना वायरस के गहरा रहे संकट के बीच में जरूरतमंदों की मदद करने को योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने बड़ी पहल की है। उन्होंने पीडि़तों की मदद के लिए अपने आवास पर कंट्रोल रूम बनाया है। लखनऊ में लखनऊ मध्य क्षेत्र से विधायक ब्रजेश पाठक ने क्षेत्र की जरूरतमंद जनता के लिए अपना 0522-2239999, 7007842947 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मंत्री बृजेश पाठक ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की मदद के लिए एक नई पहल की है। कंट्रोल रूम में अक्सर ही ब्रजेश पाठक खुद कॉल रिसीव करते हैं और लोगों की समस्याओं को जानते हैं। इसके साथ ही जरूरत के सामान के बारे में फीड़बैक भी लेते हैं।

लखनऊ की मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक बृजेश पाठक ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए आवास पर कंट्रोल रूम खोला है। यहां पर हर जरूरतमंद को मुश्किल की घड़ी में मदद मिल सकेगी। उनके आवास पर बने कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर फिलहाल 24 घंटे काम करेगा। क्षेत्र की जरूरतमंद जनता के लिए बृजेश पाठक की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर रोज कमाने वाले, ठेला-रिक्शा चलाने वाले तथा गरीब व मजदूर के साथ किसी को भी किसी भी तरह की मदद मिलेगी। कंट्रोल रूम से खाद्य पदार्थ के साथ चिकित्सा से संबंधित सभी मदद मुहैया करवाई जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button